Two theft cases solved in Pakur; four accused arrested.

पाकुड़ में दो चोरी की घटनाओं का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

Two theft cases solved in Pakur; four accused arrested.
Two theft cases solved in Pakur; four accused arrested.

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में दो बंद घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात नगर थाना क्षेत्र के मध्यपाड़ा और शहरकोल में दो बंद घरों में चोरी हुई थी। चोरों ने घरों से कांसा-पितल के बर्तन, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, पीतल की अन्य सामग्री, इंडक्शन चूल्हा, बिजली के स्विच-तार, सोने की अंगूठी और करीब 20 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान चोरी किया था। दोनों मामलों में नगर थाना कांड संख्या 192/2026 और 193/2026 दर्ज किया गया था।

घटनाओं के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल/SIT का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर कांसा की थाली, कटोरे और दिया, पीतल की बाल्टी, इंडक्शन चूल्हा, गैस रेगुलेटर, चोरी में इस्तेमाल औजार, करीब पांच मीटर तार, 900 रुपये नकद, एक गुलेल और पीतल जैसे धातु के दरवाजे के दो स्टॉपर बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रोनी शेख, मोहम्मद इस्माइल हक, सागर मंडल और हबीब सूरज शेख उर्फ सूरज शेख शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से तीन आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now