आंदोलनरत छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान की पहल, आज दोपहर 2 बजे वार्ता का प्रस्ताव

रांची: राजधानी रांची में आंदोलनरत छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में राज्य सरकार की ओर से एक और पहल की गई है। सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। आंदोलनरत छात्रों को आज दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। खास बात यह है कि छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर ने आंदोलनरत छात्रों को सरकार की ओर से दिए गए वार्ता के प्रस्ताव की जानकारी दी। सरकार की कोशिश है कि बातचीत के माध्यम से छात्रों की मांगों और उनसे जुड़े मुद्दों का समाधान निकाला जा सके।

अब सभी की नजरें दोपहर 2 बजे प्रस्तावित वार्ता पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि छात्रों और प्रशासन के बीच होने वाली बातचीत से लंबे समय से जारी आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में सकारात्मक रास्ता निकल सकता है।
















