CM Hemant Soren takes action on public tweets.

जनता के ट्वीट पर CM हेमंत सोरेन का एक्शन, झारनेट की समस्या पर पलामू DC को निर्देश

Share
Link copied

पलामू। पलामू सदर अंचल में झारनेट नेटवर्क की समस्या को लेकर किए गए सनी शुक्ला के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पलामू के उपायुक्त को मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में सुधार कराने का निर्देश दिया है।

सनी शुक्ला ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सदर अंचल में झारनेट नेटवर्क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि नेटवर्क की समस्या के कारण पूरे सदर प्रखंड का सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Baba new 1
Advertisement

ट्वीट में यह भी कहा गया कि नेटवर्क बाधित होने के कारण पदाधिकारी भी अपनी लाचारी व्यक्त कर रहे हैं। सनी शुक्ला ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का अनुरोध किया था।

ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू डीसी को तत्काल संज्ञान लेने, व्यवस्था में सुधार करने और इसकी सूचना देने का निर्देश दिया।

RKDF
advertisement

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन के स्तर से झारनेट नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त होने से सरकारी कामकाज के साथ-साथ सदर प्रखंड में अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचने वाले आम लोगों को भी राहत मिल सकती है।

ट्वीट के बाद CM ने लिया संज्ञान

सनी शुक्ला की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंची और मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। अब देखना होगा कि पलामू जिला प्रशासन झारनेट की समस्या को कितनी जल्दी दूर करता है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।