जनता के ट्वीट पर CM हेमंत सोरेन का एक्शन, झारनेट की समस्या पर पलामू DC को निर्देश
पलामू। पलामू सदर अंचल में झारनेट नेटवर्क की समस्या को लेकर किए गए सनी शुक्ला के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने पलामू के उपायुक्त को मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यवस्था में सुधार कराने का निर्देश दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सनी शुक्ला ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को टैग करते हुए सदर अंचल में झारनेट नेटवर्क की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि नेटवर्क की समस्या के कारण पूरे सदर प्रखंड का सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्वीट में यह भी कहा गया कि नेटवर्क बाधित होने के कारण पदाधिकारी भी अपनी लाचारी व्यक्त कर रहे हैं। सनी शुक्ला ने मुख्यमंत्री से इस गंभीर समस्या को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का अनुरोध किया था।
ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू डीसी को तत्काल संज्ञान लेने, व्यवस्था में सुधार करने और इसकी सूचना देने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब जिला प्रशासन के स्तर से झारनेट नेटवर्क की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है। नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त होने से सरकारी कामकाज के साथ-साथ सदर प्रखंड में अपने जरूरी कार्यों के लिए पहुंचने वाले आम लोगों को भी राहत मिल सकती है।
ट्वीट के बाद CM ने लिया संज्ञान
सनी शुक्ला की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंची और मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से मामले पर तत्काल संज्ञान लिया गया। अब देखना होगा कि पलामू जिला प्रशासन झारनेट की समस्या को कितनी जल्दी दूर करता है।


















