राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदीप वर्मा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

रांची: भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कमिटी में मंत्री नियुक्त होने के बाद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा बुधवार को पहली बार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने पार्टी के पथ प्रदर्शक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने डॉ. प्रदीप वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिलना संगठन के प्रति प्रदीप वर्मा की निष्ठा, समर्पण और कार्यक्षमता का सम्मान है। आदित्य साहू ने इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार भी जताया। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदीप वर्मा के कुशल नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, वह केवल सम्मान नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां मेहनत, परिश्रम और समर्पण के बल पर कार्यकर्ता ऊंचे से ऊंचे पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि झारखंड के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के स्नेह, परिश्रम और मेहनत का सम्मान है। उनका मुख्य फोकस संगठन के विस्तार और उसे और मजबूत बनाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ करेंगे।
प्रदीप वर्मा ने नई जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, मुनेश्वर साहू, दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, शोभा यादव, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राहुल अवस्थी, रजनीश पांडे, रमेश सिंह, राकेश भास्कर, ललित ओझा, शशि भूषण भगत, पंकज सिन्हा, गोपाल सोनी, इंद्रजीत यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















