डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर कालिख पोतने का आरोप, अरगोड़ा थाने में शिकायत; दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रांची। राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय के पीछे स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर अरगोड़ा थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता इन्द्रजीत कुमार यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 27 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यालय के पीछे स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लगी प्रतिमा के चेहरे पर किसी असामाजिक तत्व ने मोबाइल/काले उबटन जैसे पदार्थ पोतकर प्रतिमा को अपमानित किया है। साथ ही प्रतिमा के शरीर पर किसी नुकीली वस्तु से खरोंच कर अभद्र एवं आपत्तिजनक शब्द लिखे जाने का भी आरोप लगाया गया है।
-

Advertisment
मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने की प्रतिमा की सफाई
शिकायत के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद शिकायतकर्ता अपने साथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने प्रतिमा के चेहरे पर काला पदार्थ लगा हुआ और पेट के हिस्से पर नुकीली वस्तु से खरोंच के निशान देखे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसी रात प्रतिमा की साफ-सफाई कर उसे पूर्व स्वरूप में लाने का प्रयास किया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक घटना की सूचना तत्काल अरगोड़ा थाना प्रभारी को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शिकायत के साथ प्रतिमा पर कालिख पोते जाने की तस्वीर भी संलग्न की गई है।
पुलिस से अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग
आवेदन में कहा गया है कि प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने और अपमानजनक शब्द लिखने वाले वास्तविक दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 324, 298, 196, 352 और 356 तथा Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया गया है। साथ ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क और उनकी प्रतिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

JSCA स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक
रांची: जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, धुर्वा में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को…

हंसडीहा में बाइक लूट की कोशिश, युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली
दुमका: हंसडीहा थाना क्षेत्र के लकड़ाटांड़ गांव के समीप सोमवार को बाइक लूटने की कोशिश के दौरान बदमाशों ने एक युवक को…


















