election-commissions-joint-statement-reveals-truth

चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई सामने आई : नीरज कुमार

Share
Link copied
election-commissions-joint-statement-reveals-truth
election-commissions-joint-statement-reveals-truth

रांची: रांची के डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में कहा कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों के संयुक्त बयान से एसआईआर को लेकर कांग्रेस और विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो गई है। उन्होंने कहा कि आयोग ने साफ किया है कि एसआईआर समेत प्रमुख फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

Advertisment
Advertisment

नीरज कुमार ने कहा कि कैबिनेट सेक्रेटरी को भेजा गया पत्र किसी नीतिगत विषय या एसआईआर से संबंधित नहीं था, बल्कि प्रतिनियुक्त अधिकारी से जुड़े प्रशासनिक मामले में था। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 और मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया को लेकर भी चुनाव आयोग ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।

Advertisment
Advertisment

डिप्टी मेयर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक हितों के लिए चुनाव आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को आरोप लगाने के बजाय तथ्यों का सम्मान करना चाहिए और जनता के बीच भ्रम फैलाने से बचना चाहिए।

RKDF
advertisement

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य हर पात्र नागरिक को मताधिकार सुनिश्चित करना है। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से घर-घर संपर्क समेत विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। नीरज कुमार ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों को तथ्यात्मक और जिम्मेदार संवाद करना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।