Ranchi's Ramprasad Ghosh missing after Nepal disaster; family appeals to Jharkhand government for help.

नेपाल आपदा के बाद लापता रांची के रामप्रसाद घोष, परिवार ने झारखंड सरकार से लगाई मदद की गुहार

Share
Link copied
Ranchi's Ramprasad Ghosh missing after Nepal disaster; family appeals to Jharkhand government for help.
Ranchi’s Ramprasad Ghosh missing after Nepal disaster; family appeals to Jharkhand government for help.

रांची: नेपाल में आई भीषण आपदा के बाद अपर त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे रांची निवासी रामप्रसाद घोष से उनके परिवार का संपर्क टूट गया है। रामप्रसाद के पिता पिछले दो दिनों से लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Baba new 1
Advertisement

परिवार के मुताबिक, आपदा के बाद रामप्रसाद कहां हैं और उनकी स्थिति कैसी है, इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। परिवार की ओर से फोन समेत विभिन्न माध्यमों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। इससे परिजन बेहद चिंतित हैं।

Kashmir
advertisement

रामप्रसाद के परिवार ने अब मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। परिवार की मांग है कि सरकार नेपाल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर रामप्रसाद की स्थिति और लोकेशन का पता लगाने की पहल करे। परिजनों को उम्मीद है कि सरकार की त्वरित पहल से रामप्रसाद के बारे में जल्द कोई जानकारी मिल सकेगी और परिवार को राहत मिलेगी।

RKDF
advertisement
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।