जामताड़ा में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, 11 मोबाइल और 13 सिम बरामद; इस साल अब तक 122 आरोपी पकड़े गए
जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर थाना पुलिस ने नारायणपुर और करमाटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तसलीम अंसारी, मनजीर अंसारी, अब्दुल लतीफ, उस्मान गनी और जितेंद्र मंडल के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क और उनकी गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

जनवरी से अब तक 122 साइबर आरोपी गिरफ्तार
जामताड़ा पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की ओर से जारी कार्रवाई के आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान 304 मोबाइल फोन, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14.07 लाख रुपये नकद और 11 मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं।


















