975 grams of opium seized in Chatra; one arrested.

चतरा में 975 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तार

चतरा। सिमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 975 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलचन्द साव (49), पिता कन्नी साव, निवासी ग्राम सबानो, थाना सिमरिया, जिला चतरा के रूप में हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि सबानो-केन्दु रोड स्थित रानी पोखर के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री की जानी है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर चतरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।

RKDF
advertisement

छापामारी दल मौके पर पहुंचा तो पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। सशस्त्र बल की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम गुलचन्द साव बताया। पुलिस के मुताबिक, भागने का कारण पूछे जाने पर उसने अफीम की खरीद-बिक्री में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 975 ग्राम अवैध अफीम बरामद की।

मामले में सिमरिया थाना कांड संख्या 157/26, दिनांक 10 सितंबर 2026 के तहत NDPS Act की धारा 8/17(b)/18(c)/28/29 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

बरामदगी: 975 ग्राम अवैध अफीम।

गिरफ्तार आरोपी: गुलचन्द साव (49), पिता कन्नी साव, ग्राम सबानो, थाना सिमरिया, जिला चतरा।

छापामारी दल में शामिल: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन , सिमरिया थाना प्रभारी . अमित कुमार गुप्ता तथा सिमरिया थाना सशस्त्र बल।

 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now