Kadoleta Sarna Puja celebrated with great enthusiasm in Bolba's Avga village.

बोलबा के अवगा गांव में धूमधाम से हुई कादोलेटा सरना पूजा

Kadoleta Sarna Puja celebrated with great enthusiasm in Bolba's Avga village.
Kadoleta Sarna Puja celebrated with great enthusiasm in Bolba’s Avga village.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा/बोलबा: बोलबा प्रखंड के अवगा गांव स्थित पाट सरना स्थल में अच्छी बारिश और बेहतर फसल की कामना को लेकर कादोलेटा सरना पूजा एवं नवां खनी का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ किया गया। पूजा में बड़ी संख्या में सरना धर्मावलंबी शामिल हुए।

Kashmir
advertisement

इस अवसर पर ग्राम देवी-देवताओं को नए अन्न से तैयार विभिन्न प्रकार के भोग और तपान अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने प्रकृति की पूजा कर अच्छी बारिश और अच्छी फसल के लिए आभार जताया। साथ ही महामारी और गंभीर बीमारियों से ग्रामीणों की रक्षा के लिए ग्राम देवी-देवताओं से आशीर्वाद की कामना की गई।

पूजा के दौरान सरना धर्मावलंबी पारंपरिक वेशभूषा में सरना स्थल पर पहुंचे। पूरे आयोजन में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर प्रकृति और परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम में केश्वर पहान, समिति अध्यक्ष मेरतल खलखो, जोगेन्दर मांझी, छोटे खलखो, शंकर मांझी, दिनेश मांझी, सुधरो मांझी, कुलामबर बेसरा, जगेश्वर प्रधान, राजेश प्रधान, बलधर मांझी, प्रदीप नायक, सुकरु, दसरू, बिरेंद्र, विकास, कमल किशोर बेसरा, रातेनदर मांझी, प्यारा प्रधान, अर्जुन मांझी, सिमोन खलखो, दुष्यन्त खलखो, राजेन्द्र खलखो, राजू प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।