Over 100 models displayed at Gumla Polytechnic College on Engineers' Day; students showcased their technical talent.

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में अभियंता दिवस पर 100 से अधिक मॉडल प्रदर्शित, छात्रों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

Over 100 models displayed at Gumla Polytechnic College on Engineers' Day; students showcased their technical talent.
Over 100 models displayed at Gumla Polytechnic College on Engineers’ Day; students showcased their technical talent.

निर्मल सिंह 

गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में भारत रत्न अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर सोमवार को आठवां अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने 100 से अधिक प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शित कर अपनी तकनीकी प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार का प्रदर्शन किया।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों, कॉलेज प्रबंधन, प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उपायुक्त ने प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।

Advertisment
Advertisment

प्रदर्शनी में सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, माइनिंग, ऑटोमोबाइल और बीसीए सहित विभिन्न शाखाओं के विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। पर्यावरण अनुकूल विद्युत प्रणालियों से लेकर आधुनिक यांत्रिक डिजाइन और कृषि आधारित तकनीकी समाधानों तक कई मॉडल वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रहे। कई प्रोजेक्ट उद्यमिता और व्यवसाय विकास की दृष्टि से भी उपयोगी पाए गए। स्थानीय स्कूलों से बड़ी संख्या में शिक्षक और विद्यार्थी प्रदर्शनी देखने पहुंचे।

Advertisment
Advertisment

प्रथम पुरस्कार: मैकेनिकल पांचवें सेमेस्टर का सोलर इलेक्ट्रिक कार और ऑटोमोबाइल पांचवें सेमेस्टर का सोलर ई-पावर बाइक यूजिंग स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट। द्वितीय पुरस्कार: मैकेनिकल पांचवें सेमेस्टर का स्मार्ट साइकिल और बीसीए पांचवें सेमेस्टर का फार्म बास्केट वेबसाइट। तृतीय पुरस्कार: बीसीए तीसरे सेमेस्टर का स्मार्ट कृषि सेवा, जेएनवी गुमला का लाइन फॉलोअर कार तथा इलेक्ट्रिकल प्रथम सेमेस्टर का मंथली इलेक्ट्रिसिटी बिलिंग डिस्प्ले विद एसएमएस फीचर।

Advertisment
Advertisment

मुख्य अतिथि डीसी दिलेश्वर महतो ने विजेता विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल तकनीकी शिक्षा हासिल करना पर्याप्त नहीं है। तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज और देश की समस्याओं के समाधान के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार के साथ उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने का आह्वान किया।

Advertisment
Advertisment

कॉलेज के निदेशक अभिजीत कुमार और शासी निकाय सदस्य रेणुका यशश्वी ऑनलाइन कार्यक्रम से जुड़ीं और विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। निदेशक ने कहा कि कॉलेज का प्रयास है कि विद्यार्थी केवल नौकरी पाने वाले न बनें, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में आगे बढ़ें। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्राचार्य डॉ. शीबा नारायण साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर टीपीओ अमित रंजन, सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।