Three students drowned while bathing in the Jayanti River; a rescue operation was carried out at night under floodlights.

जयंती नदी में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत, रात में रोशनी के बीच चला रेस्क्यू

Three students drowned while bathing in the Jayanti River; a rescue operation was carried out at night under floodlights.
Three students drowned while bathing in the Jayanti River; a rescue operation was carried out at night under floodlights.

गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के गांधी नगर से मंगलवार शाम घूमने निकले पांच छात्रों में से तीन की जयंती नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा मेढ़ो गांव के समीप जयंती नदी के मुहाने पर हुआ। तीनों छात्र नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, पांचों छात्र मंगलवार को घर से घूमने की बात कहकर निकले थे। देर शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजन उनकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान मेढ़ो के पास जयंती नदी में बच्चों के डूबने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों को नदी किनारे दो साइकिलों के साथ बच्चों के कपड़े और चप्पलें मिलीं। इसके बाद नदी में डूबने की आशंका की पुष्टि हुई।

Advertisment
Advertisment

अंधेरा होने और नदी में पानी अधिक गहरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में शुरुआती परेशानी आई। सूचना मिलने पर गांडेय के सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह और अंचल नाजिर अनिल बेसरा मौके पर पहुंचे। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई। करीब रात 8:30 बजे जेनरेटर और लाइट की व्यवस्था होने के बाद गोताखोरों की टीम नदी में उतरी।

Advertisment
Advertisment

तलाशी अभियान के दौरान गोताखोरों ने कुछ ही देर में 13 वर्षीय अंश कुमार गुप्ता का शव बरामद कर लिया। करीब 10 मिनट बाद 13 वर्षीय श्रेयस कुमार का शव भी पानी से बाहर निकाला गया। इसके बाद तीसरे छात्र 15 वर्षीय आदित्य कुमार वर्णवाल की तलाश जारी रखी गई। कुछ देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसका शव भी बरामद कर लिया।

Advertisment
Advertisment

मृतकों की पहचान अंश कुमार गुप्ता (13), पिता अनूप कुमार, श्रेयस कुमार (13), पिता कैलाश राम और आदित्य कुमार वर्णवाल (15), पिता विक्रम कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है। अंश और श्रेयस गांडेय थाना क्षेत्र के निवासी थे, जबकि आदित्य गांधी नगर का रहने वाला था।

Advertisment
Advertisment

तीनों छात्रों के शव नदी से बाहर निकलते ही घटनास्थल पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बच्चों के शव देखकर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।