रांची समेत 14 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट

रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहेगा। रांची सहित राज्य के कई जिलों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक तथा तेज हवाओं की संभावना है।

रांची में आज अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22-23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट भी जारी है।

IMD ने आज झारखंड के 14 जिलों में बारिश, आंधी, गरज-चमक और तेज हवा की चेतावनी जारी की है। बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला और लातेहार जिला शामिल है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार कहीं-कहीं 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने का भी खतरा है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 से 19 सितंबर तक राज्य में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है। 17 और 18 सितंबर को भी रुक-रुककर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। तापमान ज्यादा ऊपर नहीं जाएगा और अधिकतम 29-31 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बादलों के कारण पठारी इलाकों (रांची, खूंटी, गुमला आदि) में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना महसूस हो सकता है। तापमान में गिरावट और नमी बढ़ने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

जयंती नदी में नहाने गए तीन छात्रों की डूबने से मौत, रात में रोशनी के बीच चला रेस्क्यू
गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के गांधी नगर से मंगलवार शाम घूमने निकले पांच छात्रों में से तीन की जयंती नदी में डूबने…
चान्हो में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचा चालक
रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के लेपसर स्थित आदित्य ईंट भट्ठा के पास बुधवार सुबह बाल विकास स्कूल की बस हादसे का शिकार…















