जैन भवन में मनाया गया क्षमा दिवस, संवत्सरी क्षमावाणी के साथ हुआ विशाल रक्तदान शिविर

रांची: श्री साधुमार्गी जैन संघ, रांची के तत्वावधान में बुधवार को हरमू रोड स्थित जैन भवन में पर्युषण महापर्व का अंतिम दिन ‘क्षमा दिवस’ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। इस दौरान संवत्सरी क्षमावाणी एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में स्वाध्यायी श्रीमती पुष्पा जी ओसवाल ने अंतकृद्दशांग सूत्र का वाचन पूर्ण कर सती चंदनबाला का प्रेरक प्रसंग सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को क्षमा ध्यान कराते हुए कहा कि क्रोध और अहंकार का त्याग कर एक-दूसरे से क्षमा मांगना आत्मशुद्धि का महत्वपूर्ण मार्ग है।

कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। इस मौके पर केसर देवी पींचा, मूलचंद सुराणा, राकेश बछावत, हुक्मीचंद चोरड़िया, विकास सुराणा और विनोद बेंगानी समेत समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

तेरापंथ युवक परिषद के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शिविर के माध्यम से समाज ने मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया। पर्युषण महापर्व के दौरान तपस्या करने वाले विशाल दस्सानी, रेशमा बोहरा, पूजा बोहरा, पायल कोठारी, छोटे लाल चोरड़िया, रूबी बांठिया, खुशबू दस्सानी, दिशा बेगानी, ममता पिंचा, रति बोहरा, नाहर बेंगानी, सुमन बछावत, सरिता दस्साणी और पंकज बोहरा की समाज की ओर से अनुमोदना की गई।

कार्यक्रम के अंत में संवत्सरी प्रतिक्रमण संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए “मिच्छामि दुक्कड़म” कहा। पूरे आयोजन में क्षमा, आत्मशुद्धि, संयम और मानव सेवा का संदेश प्रमुख रहा।
रांची समेत 14 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
रांची: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार झारखंड में आज मानसून सक्रिय रहेगा। रांची सहित राज्य के कई जिलों में आसमान…
चान्हो में ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस पलटी, बाल-बाल बचा चालक
रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के लेपसर स्थित आदित्य ईंट भट्ठा के पास बुधवार सुबह बाल विकास स्कूल की बस हादसे का शिकार…















