Uproar over encroachment removal; people take to the road near DPS School.

अतिक्रमण हटाने को लेकर हंगामा, DPS स्कूल के पास सड़क पर उतरे लोग

Uproar over encroachment removal; people take to the road near DPS School.
Uproar over encroachment removal; people take to the road near DPS School.

रांची: धुर्वा स्थित HEC की जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी हंगामा जारी है। बाईपास रोड स्थित DPS स्कूल के पास भारी संख्या में स्थानीय लोग जमा हैं और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

RKDF
advertisement

प्रशासन की टीम दर्जनों जेसीबी और भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इस दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच बहस और धक्का-मुक्की की भी सूचना है।

Advertisment
Advertisment

मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि स्थानीय लोग कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से संबंधित लोगों को पहले ही घर खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए हैं।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।