Excise Department takes major action against illicit liquor in Kharsawan; two arrested.

खरसावां में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Excise Department takes major action against illicit liquor in Kharsawan; two arrested.
Excise Department takes major action against illicit liquor in Kharsawan; two arrested.

सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह और उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभागीय टीम ने खरसावां थाना क्षेत्र के पचगछिया, रहारबेड़ा और नारायणडीह गांव में सघन छापेमारी अभियान चलाया।

RKDF
advertisement

कार्रवाई के दौरान टीम ने 70 लीटर महुआ चुलाई शराब और 15.60 लीटर अवैध बीयर बरामद की। अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी टीम को देखकर फरार हो गया।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि उत्पाद विभाग को इन गांवों में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद तीनों स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभाग संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisment
Advertisment

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।