Tata pigments

जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट्स के 95 कर्मचारियों को 47.50 लाख रुपये बोनस, अधिकतम 73,629 रुपये मिलेंगे

जमशेदपुर। टाटा स्टील की सहयोगी कंपनी टाटा पिगमेंट्स में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक बोनस को लेकर बुधवार को प्रबंधन और टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के बीच समझौता हुआ। सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए समझौते के तहत कंपनी के 95 कर्मचारियों के बीच कुल 47 लाख 50 हजार रुपये बोनस के रूप में वितरित किए जाएंगे।

समझौते के अनुसार बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में 16 सितंबर तक भेजी जाएगी। कर्मचारियों को अधिकतम 73,629 रुपये, जबकि न्यूनतम 58,839 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे।

RKDF
advertisement

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से टाटा पिगमेंट्स के प्रबंध निदेशक सरोज कुमार बनर्जी, मुख्य कारखाना प्रबंधक मानित कुमार, प्लांट हेड केएम महाराजा, प्रमुख वित्तीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी अंकिता केविन नटाल और हेड एचआर अतुल कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।

Advertisment
Advertisment

वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, सह सचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम और श्रीमती पायो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते के बाद प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों ने इसे कर्मचारियों के हित में हुआ सौहार्दपूर्ण समझौता बताया। बोनस की घोषणा के बाद कर्मचारियों में भी खुशी का माहौल है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।