मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व. पार्वती देवी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को अशोक नगर रोड नंबर-6 स्थित रोशन कुमार ‘अंशु’ के आवास पहुंचे। उन्होंने उनकी दिवंगत माता स्व. पार्वती देवी के ब्रह्मभोज संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने स्व. पार्वती देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने रोशन कुमार ‘अंशु’ सहित उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय…

सनहा की कॉपी देने के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत लेते व्यक्ति गिरफ्तार, मधुबन थाना प्रभारी भी नामजद
धनबाद: धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो के इंश्योरेंस क्लेम से जुड़ी पुलिस रिपोर्ट की कॉपी देने के एवज में…
















