बोकारो में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई को मिली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

बोकारो: जिले में विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने जिलादेश संख्या 1393/2026 जारी करते हुए कुल 24 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला और पदस्थापन किया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक पुलिस निरीक्षक नित्यानंद महतो को पुलिस केंद्र बोकारो से बेरमो का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बेरमो के सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह का तबादला बीटीपीएस किया गया है। सेक्टर-4 के सह थाना प्रभारी संजय कुमार को माराफारी और पुलिस केंद्र में पदस्थापित ममता कुमारी को बीएस सिटी का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। विकांत कुमार को सेक्टर-6 और यातायात के सह थाना प्रभारी नितिश कुमार को सेक्टर-4 का सह थाना प्रभारी बनाया गया है।

बीएस सिटी के सह थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास को सेक्टर-12, साइबर थाना के अरविन्द कुमार को बेरमो अंचल, सेक्टर-12 के सह थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह को चास मुख्य अंचल और साइबर थाना के अनिल कच्छप को गोमिया अंचल की जिम्मेदारी दी गई है। सेक्टर-6 की सह थाना प्रभारी संगीता को चंदनकियारी अंचल भेजा गया है। वहीं पुलिस केंद्र में पदस्थापित सुषमा कुमारी को यातायात का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। बीटीपीएस के सह थाना प्रभारी पिंकु कुमार यादव और माराफारी के सह थाना प्रभारी मो. आजाद खां को साइबर थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार-02 को दुग्दा थाना प्रभारी पद से हटाकर बोकारो झरिया ओपी प्रभारी बनाया गया है। हरला थाना में पदस्थापित अमन कुमार को दुग्दा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नावाडीह थाना के राहुल कुमार राम को कथारा ओपी प्रभारी बनाया गया है। वहीं श्रीनिवास कुमार सिंह को चंद्रपुरा थाना प्रभारी, टास्क फोर्स बोकारो में पदस्थापित अमरजीत कुमार सिंह को अमलाबाद ओपी प्रभारी, सेक्टर-4 थाना में पदस्थापित आवेन्द्र कुमार साव को भोजुडीह ओपी प्रभारी बनाया गया है।

चीराचास थाना के उदय शंकर शर्मा को बनगड़िया ओपी प्रभारी और बीएस सिटी थाना के अनिल लिण्डा को नावाडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा चास थाना में पदस्थापित मुकेश दयाल सिंह को पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस महकमे में इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी को नए सिरे से व्यवस्थित करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

चतरा : तीज की रात झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, टॉर्च और हेयरपिन बने पुलिस के सुराग; दो आरोपी गिरफ्तार
डीजे देखने घर से निकली थी नाबालिग, अगले दिन झाड़ियों में मिला शव; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को…

पिता की डांट से नाराज बुआ-भतीजी ने छोड़ा घर, पुलिस ने दोनों को सकुशल बरामद किया
पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध से लापता हुई 12 वर्षीय बच्ची और उसकी 11 वर्षीय बुआ को पुलिस ने सकुशल बरामद…















