high-court-restrains-encroachment-clearance-drive

HEC बाईपास रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हाईकोर्ट की रोक, 31 दिसंबर तक खुद जमीन खाली करने का निर्देश

Share
Link copied
high-court-restrains-encroachment-clearance-drive
high-court-restrains-encroachment-clearance-drive

रांची: राजधानी रांची के HEC बाईपास रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। अदालत ने जिला प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई पर तत्काल रोक लगा दी है। साथ ही, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के आरोपों का सामना कर रहे लोगों को 31 दिसंबर 2026 तक स्वयं अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया है।

RKDF
advertisement

मामले की सुनवाई जस्टिस आनंदा सेन की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अखौरी अविनाश कुमार ने पक्ष रखा।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि HEC बाईपास रोड पर पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चल रहा था। प्रशासन की टीम पुलिस बल और जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन पर किए गए कथित अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई कर रही थी। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी बनी रही।

Advertisment
Advertisment

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिलहाल प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर रोक रहेगी। अदालत ने संबंधित लोगों को 31 दिसंबर 2026 तक स्वयं सरकारी जमीन खाली करने का समय दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।