two-brothers-drown-well-kurdeg-village

कुरडेग में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Share
Link copied
two-brothers-drown-well-kurdeg-village
two-brothers-drown-well-kurdeg-village

सिमडेगा/कुरडेग: कुरडेग प्रखंड के डुमरडिंह पंचायत अंतर्गत कसड़ेगा गांव में कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान विष्णु कोंध और तुलसी कोंध के रूप में हुई है।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे दोनों भाई नहाने के लिए गांव के एक कुएं के पास गए थे। काफी देर तक दोनों के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन उनकी तलाश करते हुए कुएं के पास पहुंचे, जहां दोनों भाई मृत अवस्था में मिले।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही कुरडेग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों भाई कुएं में किन परिस्थितियों में डूबे। हादसे की खबर फैलते ही कसड़ेगा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल बना हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।