हजारीबाग : गालियों के बीच भी नहीं डिगे सीओ, पूर्व मंत्री से तीखी नोकझोंक के दौरान शांत रहे आशुतोष कुमार
हजारीबाग : खास महल जमीन पर कार्रवाई के दौरान गरमाया माहौल, योगेंद्र साव ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल अधिकारी को की गाली -गलौज
हजारीबाग जिले में खास महल की जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मौके का माहौल अचानक गरमा गया। कार्रवाई के बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री योगेंद्र साव वहां पहुंचे, जिसके बाद उनकी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तीखी गंदी भद्दी -भद्दी गाली दी ।

वायरल वीडियो के अनुसार म पूर्व मंत्री योगेंद्र साव CO को काफी गाली दे रहे है। बातचीत के दौरान अधिकारियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल सुनाई देता है। हालांकि, माहौल लगातार तनावपूर्ण होने के बावजूद अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार शांत नजर आए।
बहस बढ़ती रही, सीओ कार्रवाई में जुटे रहे
खास महल की जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई को लेकर योगेंद्र साव ने अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और कार्रवाई की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। बहस के दौरान उनका तेवर काफी आक्रामक नजर आया।

दूसरी ओर, सीओ आशुतोष कुमार ने जवाबी विवाद में पड़ने के बजाय प्रशासनिक कार्रवाई पर अपना ध्यान बनाए रखा। मौके पर मौजूद टीम के साथ वे लगातार कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटे रहे।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद सीओ को अपेक्षाकृत शांत और संयमित रवैये में देखा जा सकता है। यही वजह है कि कार्रवाई के दौरान उनका व्यवहार भी चर्चा का विषय बन गया।
सरकार और मुख्यमंत्री पर भी उठाए सवाल
मौके पर योगेंद्र साव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। खास महल की जमीन पर कार्रवाई के तरीके को लेकर उन्होंने प्रशासन और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
योगेंद्र साव पहले भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार के खिलाफ अपनी मुखर टिप्पणियों को लेकर चर्चा में रहे हैं। शुक्रवार की घटना में भी उनके तेवर काफी तल्ख नजर आए।
फिलहाल, खास महल की जमीन पर प्रशासन की कार्रवाई और मौके पर हुए इस विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब IIT और विश्वविद्यालयों के साथ करेगा काम, जल्द होगा MoU
लीकेज से लेकर जल गुणवत्ता और खनन क्षेत्रों में जल स्रोतों के संरक्षण तक पर होगा संयुक्त काम रांची। झारखंड के पेयजल…

चाईबासा : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार गिरफ्तार, 10 घंटे में पुलिस ने दबोचा
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाण्ड्रासाली ओपी अंतर्गत नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों…

















