हेमंत सोरेन ने पूर्व मंत्री विमला प्रधान को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को लोअर करमटोली, रोड नंबर-2 स्थित झारखंड की पूर्व मंत्री दिवंगत विमला प्रधान के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान और जनता के प्रति समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास के लिए लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विमला प्रधान का निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। वह समाज के सभी वर्गों और समुदायों के कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली सजग और कर्मठ राजनेता थीं। उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री विमला प्रधान पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां शुक्रवार रात उनका निधन हो गया।

सीआईटी कैंपस में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, छत से गिरने की आशंका की भी जांच
रांची: टाटीसिलवे थाना क्षेत्र स्थित कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीआईटी) परिसर में शुक्रवार रात सुरक्षा गार्ड धनपति महतो की संदिग्ध परिस्थितियों में…

हजारीबाग : गालियों के बीच भी नहीं डिगे सीओ, पूर्व मंत्री से तीखी नोकझोंक के दौरान शांत रहे आशुतोष कुमार
हजारीबाग : खास महल जमीन पर कार्रवाई के दौरान गरमाया माहौल, योगेंद्र साव ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल अधिकारी को…

















