फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद
जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोलकाता के आजादगढ़, टॉलीगंज निवासी बंटी गुहा (38) और मानगो निवासी इम्तियाज खान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक जेएच05 डीके0785 और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

शनिवार को डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 10 सितंबर की है। एमजीएम थाना क्षेत्र के आरवीएस एकेडमी, डिमना के पास आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बिरेन दास को केस मैनेज कराने की बात कही। इसके बाद वे उसे गोलमुरी के एक सुनसान स्थान पर ले गए।

आरोप है कि सुनसान जगह पर आरोपियों ने बिरेन दास को डराया-धमकाया और उसके पास से 25,600 रुपये नकद, बाइक और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने 13 सितंबर को एमजीएम थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में सुराग मिले, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक और दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बंटी गुहा का कदमा और सीतारामडेरा थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

रांची : मुर्गियों की दावत उड़ाने पहुंचा विशालकाय अजगर, पोल्ट्री फार्म में मचा हड़कंप; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
रांची। राजधानी रांची के खलारी प्रखंड के हुटाप पंचायत स्थित बाजारटांड़ कृतधौड़ा में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…

सीमा पार अपराध पर लगेगी लगाम, जमशेदपुर-सरायकेला पुलिस के बीच बेहतर समन्वय पर जोर
जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर दोनों जिलों के वरीय पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में अपराधियों…

















