two-accused-robbing-as-fake-cops

फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक और मोबाइल बरामद

Share
Link copied

जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोलकाता के आजादगढ़, टॉलीगंज निवासी बंटी गुहा (38) और मानगो निवासी इम्तियाज खान (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई बाइक जेएच05 डीके0785 और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

RKDF
advertisement

शनिवार को डीएसपी दयानंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना 10 सितंबर की है। एमजीएम थाना क्षेत्र के आरवीएस एकेडमी, डिमना के पास आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बिरेन दास को केस मैनेज कराने की बात कही। इसके बाद वे उसे गोलमुरी के एक सुनसान स्थान पर ले गए।

Advertisment
Advertisment

आरोप है कि सुनसान जगह पर आरोपियों ने बिरेन दास को डराया-धमकाया और उसके पास से 25,600 रुपये नकद, बाइक और दो मोबाइल फोन लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने 13 सितंबर को एमजीएम थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

Advertisment
Advertisment

तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में सुराग मिले, जिसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई बाइक और दोनों मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बंटी गुहा का कदमा और सीतारामडेरा थाना समेत अन्य थाना क्षेत्रों में आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।