villagers-meet-discuss-solution-elephant-menace

हाथियों के उत्पात से परेशान ग्रामीणों ने की बैठक, समाधान पर हुआ मंथन

Share
Link copied
villagers-meet-discuss-solution-elephant-menace
villagers-meet-discuss-solution-elephant-menace

ठेठईटांगर: प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत रायबहार जामडांड़ में शनिवार को हाथियों के लगातार बढ़ते उत्पात को लेकर आसपास के तीन-चार गांवों के ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में हाथियों के कारण जान-माल और फसलों को हो रहे नुकसान के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के झुंड के लगातार क्षेत्र में विचरण करने से लोगों में भय का माहौल है। हाथियों द्वारा घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने से ग्रामीणों को आर्थिक परेशानी भी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग रखी।

Advertisment
Advertisment

बैठक में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष हाथियों से संबंधित समस्याएं और अपनी मांगें रखीं। इस दौरान हाथियों को आबादी वाले इलाकों से दूर जंगल की ओर भगाने तथा जंगल क्षेत्र में हाथियों के लिए पर्याप्त भोजन-पानी की व्यवस्था कराने समेत कई उपायों पर मंथन किया गया।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों का कहना था कि जंगलों में हाथियों के लिए पर्याप्त आहार और पानी उपलब्ध रहने से उनके गांवों की ओर आने की समस्या को कम किया जा सकता है। साथ ही वन विभाग के स्तर से प्रभावी पहल कर ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Advertisment
Advertisment

बैठक में जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम, रावेल लकड़ा, प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज, प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू, पवल बागे, हालेन बारला, मनुएल डांग, मंगल बारला, बेंजामिन डुंगडुंग, सियोन टेटे, सुंदर लाल बडाइक, सिकंदर प्रधान, सुमित प्रधान, समीर लुगुन, सुलेमान लुगुन, अनूप सोरेंग समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।