नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार, 99,680 रुपये नकद और BMW बाइक जब्त

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और एक BMW बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 9 सितंबर को वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि तेतरी टोली में एक महिला द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर ग्रामीण एसपी के नियंत्रण और वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित कर ओलिप मुंडा के घर पर छापेमारी की गई।

मौके से मो. अमन अंसारी (24), निवासी कर्बला टैंक रोड, लोअर बाजार और ओलिप मुंडा (40), निवासी जोरार तेतरी टोली, नामकुम को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर और 99,680 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने BMW बाइक (JH01FN-6516) भी जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दोनों ने बरामद पदार्थ को ब्राउन शुगर बताते हुए उसकी बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 256/26, दिनांक 19 सितंबर 2026, के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(a)/21(b)/22/29 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी ने कसी अधिकारियों की जिम्मेदारी, सात स्थानों पर लगेंगे स्पीड गन कैमरे
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभागार…

MMDR एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस पर हमला, कहा- महंगे खनिज से उद्योग और रोजगार पर पड़ सकता है असर
जमशेदपुर। झारखंड में एमएमडीआर एक्ट को लेकर सियासत तेज हो गई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने…
















