indias-medal-tally-asian-games-opens

एशियन गेम्स में भारत का पदक खाता खुला, शूटिंग में महिला टीम ने जीता सिल्वर

Share
Link copied

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपना पहला पदक जीत लिया है। भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के लिए यह एशियाई खेलों का पहला पक्का पदक है।

भारत की ओर से सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वलारिवान और विदार्सा विनोद ने शानदार प्रदर्शन किया। तीनों निशानेबाजों ने मिलकर 1898.0 अंक हासिल किए और दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता।

Advertisment
Advertisment

चीन ने जीता गोल्ड, जापान को कांस्य

इस मुकाबले में चीन की टीम ने 1904.2 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। चीन का स्कोर विश्व रिकॉर्ड भी रहा। मेजबान जापान 1897.1 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने जापान से सिर्फ 0.9 अंक अधिक हासिल किए।

भारतीय टीम में सोनम मस्कर ने 634.1 अंक के साथ सबसे अधिक स्कोर किया। एलावेनिल वलारिवान ने 633.5 अंक, जबकि विदार्सा विनोद ने 630.4 अंक हासिल किए।

Advertisment
Advertisment

एलावेनिल और सोनम के पास व्यक्तिगत पदक का भी मौका

टीम स्पर्धा के बाद भारत के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई। एलावेनिल वलारिवान और सोनम मस्कर ने महिला 10 मीटर एयर राइफल की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भी जगह बनाई। ऐसे में भारत के पदक खाते में और इजाफा होने की संभावना बनी रही।

भारत ने इससे पहले 2022 के हांगझोउ एशियन गेम्स में शूटिंग से रिकॉर्ड 22 पदक जीते थे। आइची-नागोया एशियन गेम्स में भी भारतीय निशानेबाजों ने रजत पदक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है।

RKDF
advertisement

भारत का एशियन गेम्स 2026 में पहला पदक:
स्वर्ण: चीन
रजत: भारत — महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम
कांस्य: जापान

ABOUT THE AUTHOR
नवीन कुमार

नवीन कुमार

Editor In Chief

नवीन कुमार को पिछले 30 वर्षों से भी अधिक समय से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रहा है...इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बड़े पद पर कार्यरत रहे हैं...नक्सल, क्राइम, खेल, राजनीति,बिज्ञान एवं तकनीकी, पर्यावरण के साथ ही समसामयिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर मजबूत पकड़ रही है। खाली समय में उन्हें नई जगहों पर घूमना और फोटोग्राफी करना पसंद है।