गोलीकांड का फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार, करीब दो महीने से था फरार

पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में जुलाई में हुई गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब दो महीने से फरार चल रहे आरोपी मोबिल मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र स्थित उसके ससुराल से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बंदुआ गांव में हुई गोलीबारी की घटना में चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव निवासी मकबूल मियां, सुलेमान मियां और शाहिना बीबी घायल हुए थे। इलाज के दौरान मकबूल मियां की मौत हो गई थी।

घटना के बाद घायलों के परिजनों की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ गोलीबारी, मारपीट और एक महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लंबे समय से इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबिल मियां को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया।


कोलयाडामर में दो दर्जन हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत; हाथी भगाने की सामग्री बांटी
सिमडेगा: बड़ाबड़पानी पंचायत के कोलयाडामर गांव के जंगल में पिछले तीन-चार दिनों से करीब दो दर्जन हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए…

चुनाव आयोग ‘वन-मैन शो’ बन गया है, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई एक मीडिया…
















