कोडरमा डीसी उत्कर्ष गुप्ता के नाम से फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल, प्रशासन ने किया सतर्क
कोडरमा। कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के साथ-साथ मैसेज किए जाने की जानकारी मिली है। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार, सोशल मीडिया पर ‘उत्कर्ष गुप्ता आईएएस’ के नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित किया जा रहा है। इस अकाउंट के जरिए कई लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपायुक्त अपनी किसी निजी सोशल मीडिया आईडी के माध्यम से आम लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट नहीं भेजते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए किसी व्यक्ति से पैसे, आर्थिक सहायता, बैंक संबंधी जानकारी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जाती है।

फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज आए तो रहें सावधान
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें उपायुक्त के नाम या तस्वीर वाले किसी अनजान फेसबुक अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट अथवा मैसेज प्राप्त होता है तो उसका जवाब न दें। किसी भी परिस्थिति में बैंक खाता, ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी या अन्य निजी विवरण साझा नहीं करें।

फर्जी प्रोफाइल मिलने पर उसे फेसबुक पर रिपोर्ट करने और ब्लॉक करने की सलाह दी गई है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक कानूनी एवं तकनीकी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अनजान अकाउंट से आने वाले संदेशों और फ्रेंड रिक्वेस्ट को लेकर विशेष सावधानी बरतने को कहा है। यदि किसी व्यक्ति के साथ इस तरह के अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का प्रयास होता है या आर्थिक नुकसान होता है, तो तत्काल नजदीकी थाना या साइबर थाना में शिकायत करने की अपील की गई है।
नोट : प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी अधिकारी के नाम और तस्वीर देखकर उसकी पहचान पर भरोसा न करें और किसी भी आर्थिक लेन-देन या निजी जानकारी साझा करने से पहले उसकी आधिकारिक पुष्टि जरूर करें।

मवेशियों से लदी बोलेरो पलटी, दो लोगों की मौत; तीन बैलों ने भी तोड़ा दम
जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के करमाटांड़-मदनकट्टा मुख्य मार्ग पर शकलपुर-शहरजोरी के पास बुधवार देर रात मवेशियों से लदी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर…

चाईबासा : पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, बाघचट्टा गांव में पसरा मातम
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो…

















