अवैध क्रशर को अविलंब बंद कराने का निर्देश

Share
Link copied

अरुनीष सिंह

आज दिनांक 16 दिसंबर 2020 को छतरपुर अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी श्री एनपी गुप्ता की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनुमंडल स्तर पर अवैध खनन, अवैध क्रशर, वन पत्थर का खनन, परिवहन सहित अन्य विषयों के सम्बंध में समीक्षा की गई। 

बैठक में छत्तरपुर अनुमण्डल पदाधिकारी ने वन पत्थर के अवैध उत्खनन तथा उनके क्रशर में तोड़े जाने पर रोक के लिए रेंजर व अंचल अधिकारी को थाना से समन्वय बना कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने माइंस के उत्खनन क्षेत्र की नापी करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी के क्रशर की जाँच करने व अवैध को अविलम्ब बन्द करने का निर्देश दिया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी ने हरिहरगंज से बाहर जाने वाले हाईवा में अतिरिक्त डाला नहीं लगाने का निर्देश दिया है। ऐसा किए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  
वहीं सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए हाईवा संचालकों को निर्देश दिया गया है कि वे शहर में अधिकतम गति 10 से 15 रखें तथा शहर के बाहर 40 से अधिक नहीं रखने का निर्देश दिया है। 

इसके अलावा उन्होंने बताया कि नौडीहा में शनिवार बाजार तथा छतरपुर में मंगल बाजार के दिन दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक हाईवा का संचालन नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुनकेरी व सिल्दाग माइंस के सामने रोड पर से डस्ट हटाने व पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने ईंट भट्टों को जांच अंचल अधिकारी को करने का निर्देश दिया है। 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow