high-level-review-department-drinking-water

देवघर में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा, लापरवाही पर संवेदकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

Share
Link copied
high-level-review-department-drinking-water
high-level-review-department-drinking-water
RKDF
advertisement

देवघर: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने गुरुवार को देवघर समाहरणालय में संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों में जल जीवन मिशन (JJM) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और पाकुड़ में संचालित पेयजल योजनाओं की जिलावार समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया गया।

Advertisment
Advertisment

सचिव ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को ‘जल अर्पण दिवस’ मनाया जाएगा। इसके मद्देनजर पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का ‘हर घर जल’ सर्टिफिकेशन प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने योजनाओं के संचालन के दौरान जल की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों और संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Advertisment
Advertisment

अबु इमरान ने जल स्रोतों की सुरक्षा को लेकर इंटेकवेल के आसपास किसी भी प्रकार के खनन और बालू उठाव पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों से लंबित एनओसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के साथ SNS SPARSH Onboarding, Sujal ID Creation और अन्य लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने को कहा गया।

Advertisment
Advertisment

योजनाओं के बेहतर संचालन और रखरखाव के लिए जल शुल्क संग्रह बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए Consumer ID बनाने तथा बिजली विभाग के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी प्रमंडल कंट्रोल रूम और टोल फ्री नंबर को लगातार क्रियाशील रखने को कहा गया।

Advertisment
Advertisment

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की भी समीक्षा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए 5-Star ODF Plus गांवों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। PM-JANMAN, सांसद आदर्श ग्राम योजना और आकांक्षी क्षेत्रों के गांवों को प्राथमिकता के आधार पर 5-Star ODF Plus घोषित करने को कहा गया।

Advertisment
Advertisment

सचिव ने शौचालय निर्माण और स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा पहले से ODF Plus घोषित गांवों का भौतिक सत्यापन जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और एकल उपयोग वाले प्लास्टिक पर रोक के लिए सभी ग्रामसभाओं में अनिवार्य रूप से प्रस्ताव पारित कराने की बात कही गई।

Advertisment
Advertisment

बैठक में देवघर के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और जामताड़ा के उप विकास आयुक्त, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरीय पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता, संबंधित जिलों के कार्यपालक अभियंता, एजेंसियों के अधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।