सिमडेगा में बेकाबू ट्रक ने तोड़ी घर की बाउंड्री, दरवाजे तक पहुंचा; बाल-बाल बचे लोग

सिमडेगा: हलुआई मोड़ के समीप शनिवार अहले सुबह तेज रफ्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसने से बाल-बाल बच गया। ट्रक ने मकान की बाउंड्री को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और आगे बढ़ते हुए घर के मुख्य दरवाजे तक पहुंच गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान की ओर चला गया। ट्रक की टक्कर से घर की बाउंड्री टूट गई। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी तक आगे बढ़ते हुए मुख्य दरवाजे के पास पहुंच गया।

गनीमत रही कि ट्रक घर के अंदर नहीं घुसा और उस समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया। अगर ट्रक मकान के अंदर प्रवेश कर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और क्षतिग्रस्त बाउंड्री व दरवाजे को देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाते रहे।

स्थानीय लोगों ने हलुआई मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के साथ सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी तरीके से रोक लगाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

झारखंड में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: रांची समेत पूरे राज्य में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-वज्रपात का अलर्ट; स्कूल बंद, तापमान गिरा
रांची: मानसून के अंतिम चरण में भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में आज…

आदित्यपुर की मुस्लिम बस्ती में घर में घुसकर फायरिंग, युवक घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार देर रात घर में घुसकर फायरिंग किए जाने से सनसनी…
















