डायन होने के संदेह में विधवा महिला से मारपीट, देवर और भतीजे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में अंधविश्वास से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है। एक विधवा महिला ने अपने देवर और उसके बेटे पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता की पहचान गुरुवारी महतो उर्फ थुपी महतो के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि वह घटना के समय अपने घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान उसके देवर गुरुपद महतो और उसका बेटा प्रकाश महतो घर पहुंचे।


आरोप है कि दोनों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और उसे डायन बताते हुए उसके साथ मारपीट की। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद चौका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने अंधविश्वास के आधार पर महिला के साथ कथित मारपीट की घटना पर नाराजगी जताई है। चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पांच किलोमीटर की पगडंडी और बच्चों की उम्मीद, सालोमी के कदम नहीं रुकते
लातेहार के दुर्गम इलाके में रोज जंगल-पहाड़ पार कर आंगनबाड़ी पहुंचती हैं सेविका सालोमी हेरेंज लातेहार। जहां आम लोगों के लिए पांच…

एशियाड 2026: बिना एक भी गेंद खेले भारत सेमीफाइनल में, बारिश ने अफगानिस्तान का सपना तोड़ा
जानिए क्या है पूरा नियम और क्यों मिला भारत को फायदा एशियाई खेल 2026 के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने बिना…
















