जिउतिया पर स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, एक बचाई गई, दूसरी लापता

जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दिन शनिवार को मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने के दौरान दो बहनें डूबने लगीं। हादसे में स्थानीय लोगों ने एक बच्ची ज्योति कुमारी को बचा लिया, जबकि नौ वर्षीय पूनम कुमारी तेज धार में बह गई। देर रात तक उसकी तलाश जारी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

जानकारी के अनुसार, समता नगर निवासी संतोष ठाकुर अपनी मां और दोनों बेटियों के साथ जिउतिया पर्व पर स्नान करने गांधी घाट पहुंचे थे। इसी दौरान परिवार के लोग गहरे पानी में चले गए और दोनों बच्चियां नदी के तेज बहाव में फंस गईं। आसपास मौजूद लोगों ने बचाव का प्रयास करते हुए ज्योति को नदी से बाहर निकाल लिया।

नदी से निकाली गई ज्योति की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, पूनम की तलाश में स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने काफी देर तक खोजबीन की। हालांकि, अंधेरा होने और नदी के तेज बहाव के कारण उसका पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलने पर मानगो के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को मामले से अवगत कराया। उन्होंने लापता बच्ची की तलाश के लिए पर्याप्त संसाधनों के साथ तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की।

हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। जिउतिया पर्व की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। परिजन बच्ची की सुरक्षित बरामदगी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

नामकुम में अवैध शराब की बिक्री का खुलासा, 79.44 लीटर शराब जब्त
रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बीयर बेचने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन…

हॉकी में भी गोल्डन डबल! मलेशिया को 5-1 से हराकर भारत ने रचा इतिहास, पुरुष टीम ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026 में महिला टीम के बाद पुरुष हॉकी टीम ने भी दिलाया स्वर्ण पदक, भारत ने पहली बार एक ही…
















