woman-stoned-death-sahibganj-body-found

साहिबगंज में महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला शव

Share
Link copied
woman-stoned-death-sahibganj-body-found
woman-stoned-death-sahibganj-body-found

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। महादेवगंज और ललमटिया गांव के बीच मंगलवार सुबह सड़क किनारे महिला का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान ललमटिया निवासी शंकर भुईयां की पत्नी गीता देवी के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे शव देखा, जिसके बाद तत्काल जिरवाबाड़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी शशि कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि किसी भारी पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

  1. RKDF
    advertisement

जिरवाबाड़ी थाना पुलिस के अनुसार, हत्या के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित सुरागों की तलाश में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।