शटर तोड़ा, SBI का ATM उखाड़ा और जाइलो पर लादकर ले गए चोर, सुबह खुला राज तो मचा हड़कंप
देवघर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का ऐसा तरीका अपनाया, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित नदी सेवा आश्रम के बाहर लगे SBI के ATM को चोरों ने पूरी तरह उखाड़ लिया और जाइलो कार पर लादकर फरार हो गए। वारदात मंगलवार तड़के की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले ATM के शटर को तोड़ा। इसके बाद मशीन को उसके स्थान से उखाड़ लिया। बताया जा रहा है कि करीब पांच अपराधियों ने मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया और ATM मशीन को जाइलो वाहन पर लादकर मौके से फरार हो गए।

सुबह लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप
सुबह जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो ATM का शटर टूटा हुआ था और मशीन गायब थी। इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने वारदात से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के साथ आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद देवघर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि चोर किस रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे थे और ATM मशीन को लेकर किस दिशा में फरार हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की कथित ठगी, तीन के खिलाफ FIR
जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के कागलनगर स्थित गोल्डन टाउन में संचालित साटिन पिंक सैलून से जुड़े लोगों पर 12 से अधिक लोगों…

जंगल सिमटे, हाथी गलियारे टूटे तो गांवों में बढ़ा खतरा, पांच साल में 474 लोगों की मौत
झारखंड में जंगलों के सिमटने और हाथियों के पारंपरिक गलियारों में मानवीय दखल बढ़ने के साथ मानव-हाथी संघर्ष गंभीर होता जा रहा…


















