टाटा स्टील को आईसीसी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड में प्रथम रनर-अप सम्मान

जमशेदपुर: सस्टेनेबिलिटी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए टाटा स्टील को इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (ICC) के चौथे वार्षिक आईसीसी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड्स एंड सिम्पोजियम 2026 में प्रथम रनर-अप का सम्मान मिला है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में कंपनी को ‘मैन्युफैक्चरिंग–कॉरपोरेट’ श्रेणी में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

टाटा स्टील की ओर से चंद्र प्रकाश, चीफ, सीआरएम एंड ट्यूब्स (साहिबाबाद), सितेंदर सिंह, सीनियर मैनेजर सेल्स (आईबीएमडी) और गोविंद शर्मा, सीनियर मैनेजर सेल्स (आईबीएमडी) ने पुरस्कार ग्रहण किया। कंपनी के अनुसार, यह सम्मान पर्यावरणीय स्थिरता, औद्योगिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग और जिम्मेदार औद्योगिक प्रबंधन की दिशा में टाटा स्टील के प्रयासों को मान्यता देता है।

टाटा स्टील का इंडस्ट्रियल बाय-प्रोडक्ट्स मैनेजमेंट डिवीजन (आईबीएमडी) औद्योगिक उप-उत्पादों के उत्पादक उपयोग और प्रभावी प्रबंधन पर काम कर रहा है। इनके पुन: उपयोग और बेहतर प्रबंधन के जरिए संसाधनों के संरक्षण के साथ पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

कंपनी ने कहा कि आईसीसी सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवॉर्ड में मिली यह उपलब्धि सतत विकास, संसाधनों के बेहतर उपयोग और जिम्मेदार औद्योगिक प्रबंधन के प्रति टाटा स्टील की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

मुर्दा मैदान की सफाई नहीं हुई तो निगम कार्यालय के बगल में गिराएंगे कचरा: सरयू राय
जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को…

दुर्गा पूजा को लेकर नगर परिषद में बैठक, पंडालों की समस्याओं के समाधान पर बनी सहमति
सिमडेगा: शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को सिमडेगा नगर परिषद में शहर के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारियों के…















