administration-social-worker-prem-kumar-injured

सड़क हादसे में घायल समाजसेवी प्रेम कुमार का प्रशासन ने जाना हाल, शांति भवन मेडिकल सेंटर पहुंचकर अधिकारियों ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

Share
Link copied
administration-social-worker-prem-kumar-injured
administration-social-worker-prem-kumar-injured

सिमडेगा: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल समाजसेवी प्रेम कुमार का जिला प्रशासन ने शांति भवन मेडिकल सेंटर पहुंचकर हालचाल जाना। प्रशासनिक अधिकारियों ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और इलाज की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि प्रेम कुमार 26 सितंबर को वीरू के पास सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल शांति भवन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचने के समय उनकी स्थिति गंभीर थी और वे कोमा में थे। चिकित्सकों ने तत्काल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा और उपचार शुरू किया।

Advertisment
Advertisment

बुधवार को अस्पताल में आयोजित प्रेस वार्ता में चिकित्सकों ने बताया कि मेडिकल बोर्ड के निर्णय के बाद प्रेम कुमार का ऑपरेशन किया गया। सर्जिकल टीम में मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरएन महापात्रा, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रभात केशव और डॉ. सरला शामिल थीं। चिकित्सकों के अनुसार, दुर्घटना के कारण मस्तिष्क के दोनों ओर रक्त के थक्के जम गए थे, जिन्हें हाई स्पीड न्यूरो ड्रिल की मदद से ऑपरेशन कर निकाला गया।

Advertisment
Advertisment

डॉ. आरएन महापात्रा ने बताया कि सड़क दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे को गोल्डन आवर माना जाता है। प्रेम कुमार को समय पर अस्पताल पहुंचाए जाने से उनके इलाज में काफी मदद मिली। चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल बोर्ड के निर्णय के अनुसार आगे की चिकित्सा प्रक्रिया पूरी की।

Advertisment
Advertisment

अस्पताल के निदेशक सह संचालक डॉ. आलोक राय ने बताया कि शांति भवन मेडिकल सेंटर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में हाईटेक सीटी स्कैन मशीन समेत ऑपरेशन के लिए आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम सेवाएं दे रही है।

Advertisment
Advertisment

प्रेम कुमार आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे हैं। वे ‘कपिल का फैन’ यूट्यूब ग्रुप का संचालन भी करते हैं। उनकी गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन लगातार उनके इलाज को लेकर निगरानी रख रहा है।

RKDF
advertisement

प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को प्रेम कुमार के इलाज में किसी तरह की परेशानी नहीं होने देने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। प्रशासन की इस पहल से प्रेम कुमार के परिजनों और शुभचिंतकों में राहत है। स्थानीय लोगों ने भी घायल समाजसेवी के इलाज को लेकर प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।