kitchen-cleanliness-reduced-surprise-inspection-mandal

मंडल कारा के औचक निरीक्षण में रसोईघर की सफाई में मिली कमी, डालसा सचिव ने दिए सुधार के निर्देश

Share
Link copied
kitchen-cleanliness-reduced-surprise-inspection-mandal
kitchen-cleanliness-reduced-surprise-inspection-mandal

सिमडेगा: झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की सचिव मरियम हेमरोम ने गुरुवार को मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता और कानूनी सहायता की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में रसोईघर की साफ-सफाई में कमी मिलने पर उन्होंने जेल प्रशासन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

Advertisment
Advertisment

निरीक्षण की शुरुआत रसोईघर से हुई। सचिव ने खाद्यान्न के भंडारण, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, बर्तनों की सफाई और रसोईघर की व्यवस्था की जांच की। बंदियों के लिए रोटी बनाने के लिए गूंथे गए आटे की गुणवत्ता और उसे तैयार करने की प्रक्रिया भी देखी गई।

Advertisment
Advertisment

निरीक्षण के दौरान खाना बनाने वाले कर्मियों के एप्रोन नहीं पहनने और तैयार रोटियां रखने वाले स्थान पर पर्याप्त सफाई नहीं होने की बात सामने आई। इस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए भोजन तैयार करने और रखने के दौरान स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने रसोईघर के फर्श, बर्तनों और भोजन रखने वाले स्थान की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

Advertisment
Advertisment

इसके बाद मरियम हेमरोम ने विभिन्न बैरकों का भ्रमण कर बंदियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता और रहने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। बंदियों की ओर से बताई गई समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

Advertisment
Advertisment

डालसा सचिव ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आर्थिक अभाव के कारण किसी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं होना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बंदी डालसा से संपर्क कर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने कहा कि कारागार केवल सजा देने का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का भी केंद्र है। इसलिए बंदियों को स्वच्छ वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है।

RKDF
advertisement

निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जेल प्रशासन को रसोईघर और पूरे कारा परिसर की स्वच्छता में सुधार, भोजन तैयार करने वाले कर्मियों के लिए आवश्यक स्वच्छता मानकों का पालन, तैयार भोजन को साफ स्थान पर रखने और भोजन की गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही बंदियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने को भी कहा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।