mahishasur-mardini-dance-drama-staged-chaibasa

चाईबासा में महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका का मंचन, 100 से अधिक कलाकार दिखाएंगे प्रतिभा

Share
Link copied
mahishasur-mardini-dance-drama-staged-chaibasa
mahishasur-mardini-dance-drama-staged-chaibasa

चाईबासा: शारदा संगीतालय के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर को चाईबासा के पिल्लई हॉल में महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका का मंचन किया जाएगा। शाम छह बजे से शुरू होने वाली इस प्रस्तुति में शहर के 100 से अधिक कलाकार भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर संस्था की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

Advertisment
Advertisment

शारदा संगीतालय के निदेशक मानस राय ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले पांच वर्षों से महिषासुर मर्दिनी नृत्य-नाटिका का मंचन किया जा रहा है। शुरुआत में इसका आयोजन श्री श्री हरि बोल दुर्गा मंदिर समिति परिसर में होता था। वर्ष 2024 से यह कार्यक्रम पिल्लई हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष की प्रस्तुति को खास बनाने के लिए नई स्क्रिप्ट और कई नए दृश्य शामिल किए गए हैं।

Advertisment
Advertisment

नृत्य, संगीत और अभिनय के जरिए कलाकार देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच हुए युद्ध तथा महिषासुर वध के प्रसंग को जीवंत करेंगे। यह पौराणिक कथा बुराई पर अच्छाई की जीत और शक्ति की उपासना का संदेश देती है।

Advertisment
Advertisment

मानस राय के अनुसार, कार्यक्रम में गायन, नृत्य, अभिनय और वादन मंडली के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा रूप-सज्जा और विद्युत सज्जा की टीमें भी आयोजन को आकर्षक बनाने में जुटी हैं। इस बार कलाकारों की वेशभूषा असम से मंगवाई गई है। मेकअप के लिए असम के प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट के साथ जमशेदपुर के कलाकार भी अपनी सेवाएं देंगे।

RKDF
advertisement

शारदा संगीतालय के सदस्यों ने शहर के कला प्रेमियों और आम लोगों से शनिवार शाम छह बजे पिल्लई हॉल पहुंचकर नृत्य-नाटिका का आनंद लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।