reaching-nemra-pappu-yadav-chandra-prakash

नेमरा पहुंचकर पप्पू यादव, चंद्र प्रकाश चौधरी और भूपेश बघेल ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

Share
Link copied

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। सांसद पप्पू यादव, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान तीनों नेताओं ने दिवंगत रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नेमरा में हुई इस मुलाकात के दौरान दिवंगत रूपी सोरेन को याद करते हुए नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।