गणपति बड़ाइक को कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य, व्यवसाय के जरिए रोजगार सृजन और समाजसेवा के लिए मिला सम्मान

सिमडेगा: पूर्व महालेखाकार, कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी बेंजामिन लकड़ा की पहली पुण्यतिथि पर उनके नाम से स्थापित फाउंडेशन की ओर से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में कोचडेगा निवासी समाजसेवी एवं व्यवसायी गणपति बड़ाइक को सम्मानित किया गया।

मुख्य कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण शामिल नहीं हो पाने वाले गणपति बड़ाइक को रविवार को उनके आवास पर आयोजित सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान बेंजामिन लकड़ा की पत्नी एवं जेएसएलपीएस की एचआर शिल्पी लकड़ा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रशस्ति पत्र और चेक भी प्रदान किया।

शिल्पी लकड़ा ने कहा कि कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने, व्यवसाय के माध्यम से अपनी पहचान बनाने और अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गणपति बड़ाइक को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करना आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है।

वहीं, गणपति बड़ाइक ने बेंजामिन लकड़ा के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर समाजसेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन के बाद भी फाउंडेशन के माध्यम से समाज के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह पहल आदिवासी समाज के प्रति उनके लगाव और समाज के विकास की सोच को दर्शाती है।

गुमला में नाबालिग बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, दुष्कर्म की आशंका निकली अफवाह
निर्मल सिंह गुमला: पालकोट थाना क्षेत्र के तपकारा गांव में नाबालिग की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए…

रांची IIIT के छात्र की मौत के बाद हॉस्टल में बवाल, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप; डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग
रांची: झारखंड की राजधानी रांची स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) के एक छात्र की हॉस्टल के कमरे में मौत के…
















