four-rounds-firing-petrol-pump-kanke

रांची के कांके में पेट्रोल पंप पर चार राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

Share
Link copied
four-rounds-firing-petrol-pump-kanke
four-rounds-firing-petrol-pump-kanke

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में रविवार देर रात अपराधियों ने कांके रिंग रोड स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की। रात करीब 11 बजे हुई इस घटना में अपराधियों ने चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से पेट्रोल पंप कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

Advertisment
Advertisment

घटना की सूचना मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद पेट्रोल पंप कर्मियों में दहशत का माहौल है।

RKDF
advertisement

पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।