SIR के तहत दो बार सुनवाई के बाद भी दस्तावेज नहीं देने वाले मतदाताओं की सूची 22 अक्टूबर तक होगी तैयार

रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने 22 अक्टूबर तक उन मतदाताओं की बूथवार सूची तैयार करने का निर्देश दिया है, जिनके आवश्यक दस्तावेज दो बार नोटिस सुनवाई के बावजूद जमा नहीं हुए हैं। नवंबर के पहले सप्ताह में बीएलओ और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 की बैठक में यह सूची साझा की जाएगी। साथ ही संबंधित मतदान केंद्रों पर सूची का प्रकाशन भी किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद मिल सके।
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR कार्यों की समीक्षा करते हुए के. रवि कुमार ने कहा कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि फॉर्म-6 के जरिए पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले ऐसे नए और युवा पात्र भारतीय नागरिकों की सूची अपने रजिस्टर में तैयार करें, जो घोषणा पत्र के लिए आवश्यक सहायक दस्तावेज उपलब्ध कराने में असमर्थ हैं। ऐसे आवेदकों से संपर्क कर उन्हें दस्तावेज जुटाने में सहायता देने को कहा गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी व्यक्ति का नाम दूसरे राज्य या विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज पाया जाता है और वह संबंधित मतदान केंद्र की सूची में अपना नाम नहीं रखना चाहता, तो नियमानुसार प्रक्रिया पूरी कर नाम विलोपित करने की कार्रवाई की जाए।
बैठक में फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के आवेदनों के साथ-साथ नोटिस सुनवाई के बाद पारित स्पीकिंग ऑर्डर का ECINET पर डिजिटलीकरण तेज करने का निर्देश दिया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा गया।
बैठक में राज्य प्रशिक्षण नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित विभिन्न जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ और एईआरओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

मेहरमा स्कूल चोरीकांड का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार; आठ पंखे और सीसीटीवी कैमरा बरामद
गोड्डा: गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र स्थित कन्या उच्च विद्यालय में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले…

वाहन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप, शंकराचार्य मोटर्स के दो कर्मचारियों पर प्राथमिकी
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में वाहन दिलाने के नाम पर ग्राहकों से लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने…
















