गुमला में महिला किसान दिवस पर गोष्ठी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिला किसान सम्मानित


निर्मल सिंह
गुमला: अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर गुरुवार को गुमला नगर भवन में कृषि विभाग के आत्मा कार्यालय की ओर से किसान गोष्ठी सह किसान वैज्ञानिक अंतर्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिला किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि गुमला कृषि प्रधान जिला है और यहां की महिला किसान कृषि उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि रागी की खेती से जिले को विशेष पहचान मिली है। मोटे अनाज की खेती और सालभर कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है।

उपायुक्त ने महिला किसानों को रबी फसलों की खेती, सिंचाई सुविधाओं के बेहतर उपयोग और उपलब्ध जलस्रोतों के संरक्षण पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ मशरूम उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन और अंडा उत्पादन जैसी वैकल्पिक आजीविका गतिविधियों को अपनाकर महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं।
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष किरण माला बाड़ा, उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तियू सहित बड़ी संख्या में महिला किसान उपस्थित रहीं। गोष्ठी के माध्यम से महिला किसानों को कृषि क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं, उत्पादन वृद्धि और आय के वैकल्पिक साधनों के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

डांडिया उत्सव में शामिल होने जा रहे छात्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, सरायकेला में मातम
सरायकेला: सरायकेला-राजनगर बाइपास मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार छात्र सागर हेंब्रम की मौत…

नेमरा में मुख्यमंत्री ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, 48 घंटे में पूरी हुई अनूप के चिकित्सा अनुदान की प्रक्रिया
रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के करीब छह वर्षीय बेटे अनूप बेसरा…
















