रांची: ठाकुरगांव में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आई 14 वर्षीय छात्रा, दाहिना पैर कटकर हुआ अलग
बैक मोड़ चौक के पास सुबह 6:30 बजे हुआ हादसा, गुरुगाई गांव की रहने वाली है छात्रा मिठू कुमारी
रांची। रांची जिले के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बैक मोड़ चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्रा मिठू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसका दाहिना पैर कटकर शरीर से अलग हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुगाई गांव निवासी बुतुरू साहू की पुत्री मिठू कुमारी उर्फ मिठू साहू आदिवासी बाल विकास विद्यालय, ठाकुरगांव में नौवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे ठाकुरगांव बैक मोड़ चौक के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो (नंबर JH0CJ6266) तेज रफ्तार में रातू से बुढ़मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान छात्रा हादसे की चपेट में आ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे के बाद छात्रा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

कोडरमा में प्रेम प्रसंग में हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
कोडरमा: कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में बंद पड़ी पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव की गुत्थी पुलिस ने…

आदित्यपुर में वेज रोल के ऑर्डर में देरी पर खूनी झड़प, चाकूबाजी में मानगो के युवक की हत्या; तीन घायल
आधी रात को फास्ट फूड के ठेले पर हुआ विवाद, पूजा पंडाल में लाइटिंग का काम कर रहा था मृतक शेखर आदित्यपुर…
















