permanent-warranty-34-year-old-case

सिमडेगा में 34 साल पुराने मामले का स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Share
Link copied
permanent-warranty-34-year-old-case
permanent-warranty-34-year-old-case

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने न्यायालय से निर्गत स्थायी वारंट के निष्पादन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लंबे समय से फरार चल रहे चुन्नू बड़ाईक (60) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गिरदा ओपी क्षेत्र के जमतई स्थित उसके घर से पकड़ा। पुलिस के अनुसार, चुन्नू बड़ाईक के खिलाफ मनोहरपुर (आनंदपुर) थाना कांड संख्या 66/92 में भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 302, 34 और 120बी के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में चाईबासा के न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से जीआर संख्या 383/92 एस के तहत स्थायी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सिमडेगा पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।