overnight-police-surveillance-simdega-surprise-inspection

सिमडेगा में रातभर पुलिस की निगरानी, गश्ती दलों का औचक निरीक्षण

Share
Link copied
overnight-police-surveillance-simdega-surprise-inspection
overnight-police-surveillance-simdega-surprise-inspection

सिमडेगा: जिले में अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रात्रिकालीन गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की सघन निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में सिमडेगा, बानो, जलडेगा और कुरडेग अंचल के पुलिस निरीक्षकों ने विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में गश्ती दलों, वाहन जांच अभियान तथा सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने, नियमित गश्त करने तथा संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा थाना ओडी ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों और सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। उन्हें थाना परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस पदाधिकारियों ने थाना पहुंचने वाले नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता से सुनने और उनके त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा। सिमडेगा पुलिस के अनुसार, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर औचक निरीक्षण एवं निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।